फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a woman missing since three days

तीन दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव

Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman missing since three days
पड़री। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार की सुबह घर के पास ही कुएं में तीन दिन से लापता महिला का शव बरामद हुआ। महिला का कुंए में शव पड़ा देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी 50 वर्षीय मिथिलेश दुबे पत्नी गणेश चंद्र शनिवार की सुबह से ही घर से लापता हो गई। शाम तक घर पर न आने पर परिजनों ने जिले और जिले के बाहर जाकर खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चल सका। मिथिलेश का पता न चलने पर उसके पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया। बुधवार की सुबह पति खोजबीन करते समय पति गणेशचंद्र घर के पीछे स्थित कुंए में गया तो देखा कि उसकी पत्नी का शव पड़ा है। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से कुंए से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो पुत्री और एक पुत्र है। एक पुत्री की शादी करना बाकी है। महिला के पति गणेशचंद ने बताया कि पिछले एक वर्ष से उसके पत्नी का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। तीन दिन से लापता होने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी, पर वह घर के कुएं में ही गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed