फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a poison victim found in Railway Colony

Mirzapur News: जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति का रेलवे काॅलोनी में मिला शव

Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a poison victim found in Railway Colony
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी में शुक्रवार को देर शाम को मिले शव की शिनाख्त हो गई। वह मुंबई से कमाकर घर लौट रहा था। इस बीच वह घर नहीं पहुंचा। उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी में शुक्रवार को देर शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। कटरा कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो उसके पास से एक मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये मिले। मोबाइल फोन में मिले नंबर से परिजनों को फोन कर जानकारी दी। शनिवार को सुबह आए परिजनों ने शव की शिनाख्त मो. यौमिन (46) निवासी निहालपुर थाना करैली प्रयागराज के रूप में की। वह दो भाइयों में छोटा था। उससे दो पुत्र हैं। पुत्र मो. आसिफ ने बताया कि पिता लंबे समय मुंबई में रहकर दर्जी का काम करते थे। वे ढाई साल बाद 29 अप्रैल को महानगरी एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। बीते 30 अप्रैल को उनको छिवकी में उतरना था। बीते 29 अप्रैल को वे ट्रेन पर चढ़े थे तो मां नाजिया परवीन से बात हुई थी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। फोन बंद होने और उनके घर नहीं आने से सभी परेशान थे। इस बीच शुक्रवार की रात कटरा कोतवाली पुलिस ने फोन कर सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता जहरखुरानी के शिकार हुए हैं। उनका बैग भी नहीं मिला है। उसमें काफी सामान था। जहरखुरानों ने उनके पिता की हत्या की है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed