फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found in Siwan, suspected of murder

सिवान में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 09 Sep 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Siwan, suspected of murder
चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बाढ़ में शव बहकर आने के साथ ही हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मवैया गांव में फजीहत यादव के ट्यूबवेल के पास बृहस्पतिवार को सुबह शव मिलने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह गांव के चरवाहा भैंस चराने गए तो उनकी नजर बबूल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक के शव पर पड़ा। शरीर पर टी शर्ट व जींस की पैंट थी। लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। गांव से कुछ दिन पहले ही बाढ़ का पानी हटा है। इसके मद्देनजर ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि शव बाढ़ के पानी में बहकर आ गया होगा। चील्ह थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed