फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found in river, parents accused of murder

Mirzapur News: नदी में मिला शव, मायके वालों का हत्या का आरोप

Tue, 30 Jul 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in river, parents accused of murder
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मेंहदी घाट पर रविवार की शाम को लापता महिला का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। उधर मायके वालों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बथुआ निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी बबिता (26) 27 जुलाई की दोपहर घर से लापता हो गई। उसकी खोजबीन कर रहे थे। 28 जुलाई को मेहंदी घाट के पास उसकी शव उतराया मिला। मौके पर पहुंचे तो उसकी पत्नी का शव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि नदी में लापता महिला का शव मिलने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के पास ज्ञापन दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed