फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found hanging on a tree

Mirzapur News: पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला शव

Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging on a tree
लालगंज। क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के समीप जंगल में रविवार को सड़े गले अवस्था में 35 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ की डाल पर बंधे फंदे पर लटकते हुए मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर ग्रामीणों ने लहंगपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। जंगल संतनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण लहंगपुर चौकी प्रभारी ने संतनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के चरवाहा रविवार को सुबह जंगल में गए थे। सुबह के समय जंगल में एक पेड़ से लटकता शव दिखाई दिया। चरवाहों ने स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी। शव सड़े गले अवस्था में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सदानंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि जंगल संतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में है। इस पर लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने संत नगर थाने को सूचना दी। लहंगपुर चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि देखने से लगता है कि शव कई दिन पुराना है। संतनगर थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed