फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found hanging from neem tree under suspicious circumstances

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकता मिला शव

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from neem tree under suspicious circumstances
चुनार/कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सहसपुरा गांव में शनिवार को सुबह घर के पास पेड़ पर लूंगी के सहारे पेड़ की डाल में फंदे से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में दूसरे मकान में रह रहे मृतक के बड़े भाई पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अशोक कुमार मिश्रा (47) चार भाइयों में सबसे छोटे थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बड़े भाई दूसरी जगह मकान बनाकर रहते हैं। अशोक कुमार ने शादी नहीं की थी। वे पुराने मकान में रहते थे। मकान में बाउंड्री के अंदर नीम का पेड़ है। शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास नीम की पेड़ की डाल पर लूंगी के सहारे फंदे में लटकता उनका शव मिला। शनिवार को सुबह उनका शव पेड़ पर लटकते देख ग्रामीणों ने बड़े भाई हीरालाल मिश्रा को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे भाई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed