फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body found after killing employee

कर्मचारी की हत्या कर फेंका शव मिला

Fri, 07 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
dead body found after killing employee
विंध्याचल थानाक्षेत्र के सेमरी गांव की नहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक कंपनी के कर्मचारी की गला दबाकर और सिर पर वारकर हत्या करने के बाद फेंका शव बरामद हुआ। पुलिस उसके दो साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी अमितेेश कुमार सिंह (27) बोकारो, झारखंड मेें पिता के साथ रहकर एक कंपनी में कार्य करता था। वह अष्टमी के दिन गांव आया था। बुधवार की रात नौ बजे परिजनों ने बोकारो जाने के लिए उसको विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाया था। अगले दिन सुबह पांच बजे उसका शव अकोढ़ी गांव से 14 किमी दूर सेमरी गांव की नहर में मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर विंध्याचल कोतवाल अतुल कुमार राय, सीओ सिटी प्रभात राय, सीओ लालगंज परमानंद कुशवाहा के बाद एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति पहुंचे। अमितेश के गले, सिर और चेहरे पर चोट का निशान था। उसके पास बाईजूस कंपनी का आईकार्ड, 350 रुपये मिले। पास ही उसका क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन मिला। उसका सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाकर परिजनों से बात की गई। इसके बाद परिजन पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अमितेश के दो साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अमितेश को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रात नौ बजे कोलकाता मेल पर बैठाया था। इसके बाद वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरा। वहां से उसने दुकानदार के मोबाइल से अपनी मां को फोन किया था। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि छानबीन में पता चला कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर किसी बात से नाराज होकर उसने मोबाइल फोन पटक दिया था। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया था। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर वह कब उतरा और सेमरी नहर पर कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस उसके नंबर को भी सर्विलांस पर लगाकर जांच कर रही है।

अमितेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बोकारो में उसके पिता कोयला कंपनी में कार्य करते हैं। उसका बड़ा भाई सनी भी पत्नी के साथ बोकारो रहता है। वह भी कंपनी में काम करता है। अमितेश के पास एक बैग था। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। शव से कुछ दूर शराब की बोतल मिली है। भाई अविनाश ने बताया कि बैग में 26 हजार नकदी और अन्य सामान था। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि नहर में शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed