चार दिन बाद मिली लाश: प्रयागराज के किशोर की हत्या कर मिर्जापुर के जंगलों में फेंका शव, कई दिनों से तलाश कर रही थी पुलिस
प्रयागराज के सराय इनायत थानांतर्गत अन्दावा निवासी किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। मिर्जापुर जिले के लहुरियादह जंगल में चार दिन बाद किशोर का शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा निवासी ऑटो चालक मूलचंद बिंद के पुत्र अंकित बिंद(12) की हत्या कर फेंके गया शव बरामद हो गया है। मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के पास लहुरियादह जंगल से रविवार की देर रात बरामद किया गया। अपहरणकर्ताओं ने हत्या करने के बाद किशोर का शव लहुरियादह जंगल में फेंक दिया था।
प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना की पुलिस और ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी भरत लाल पांडेय चौथे दिन रविवार को दोपहर बाद से छात्र के शव की खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी दौरान देर रात अपहरण के बाद हत्या कर फेंके गए छात्र का शव बरामद हुआ।
छात्र अंकित बिंद(12) का 19 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था और अपहरकर्ता ने छात्र की हत्या कर शव को ड्रमंडगंज पहाड़ी के लहुरियादह जंगल के बरम बाबा मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया था। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने हत्या करने के बाद अंकित के शव को ड्रमंडगंज के जंगल में फेंकने की बात पुलिस को बताई थी। उसके बाद से ही प्रयागराज जिले की पुलिस और ड्रमंडगंज पुलिस चार दिनों से जंगल में अपहरणकर्ता द्वारा फेंके गए छात्र अंकित बिंद का शव बरामद करने में जुटी हुई थी।
प्रयागराज जिले की पुलिस को रविवार साढ़े आठ बजे के करीब लहुरियादह जंगल में मृत छात्र का शव ढूंढ़ने में कामयाबी मिली। पुलिस के साथ आए हुए छात्र के पिता और परिजनों ने शव की पहचान की।
इस संबंध में चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज भरत लाल पांडेय ने बताया कि चार दिनों से हो रही खोजबीन के बाद मिले किशोर के शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।