फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead bodies of two including a student found hanging

Mirzapur News: छात्र समेत दो का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two including a student found hanging
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बृहस्पतिवार की शाम छात्र और किसान का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पहली घटना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की है। यहां अनिकेत पटेल (20) का शव कमरे के अंदर लोहे की हुक में साड़ी के फंदे से झूलता मिला। युवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। माता-पिता बाहर गए हुए थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आसपास के लोग घर में जब अनिकेत को बुलाने पहुंचे तो शव देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दूसरी घटना क्षेत्र के कुंभ गांव की है। गांव के ही राजशेखर सिंह (30) का शव कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि छः माह पूर्व उसके एक पुत्र की मौत हो गई थी, तभी से वह अवसाद ग्रस्त चल रहा था। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed