फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughters became symbolic administrative officers for a day

एक दिन की सांकेतिक नायिका बनी प्रशासनिक अधिकारी

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Daughters became symbolic administrative officers for a day
महिला सशक्तिकरण के तहत एक दिन के बनी राजगढ़ के कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी वैष्णवी। - फोटो : MIRZAPUR
महिला सशक्तीकरण के तहत शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज-तीन के तहत शुक्रवार को मेगा इवेंट ‘नायिका’ का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को प्रशासनिक पदों पर एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी बनाते हुए उनके विचारों को जाना गया। एक दिन की इन नायिकाओं ने प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे फरियादियों से पत्रक भी लिया।
विज्ञापन

डीपीओ शक्ति त्रिपाठी को सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। मंतशा ने सांकेतिक रूप से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद के दायित्वों को संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में दरक्शा ने सांकेतिक रूप से नगर मजिस्ट्रेट के पद को संभाला। इसी प्रकार लेखाकार प्रियंका शुक्ला को सांकेतिक मुख्य कोषाधिकारी बनाते हुए उनके विचार लिए गए। वर्षा दूबे को सांकेतिक मुख्य चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। जिला सूचना अधिकारी के पद की जिम्मेदारी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका उषा गुप्ता ने कुछ देर के लिए उठाी। इसी क्रम में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर ज्योति सिंह को जिला खेल अधिकारी बनाया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम, जिला आबकारी अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु पालन विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी डूडा, श्रम विभाग, खनिज विभाग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय में शहर की महिलाओं एवं मेधावी छात्राओं को सम्मान सहित नायिका के रूप में सुशोभित किया गया। इन महिलाओं या छात्राओं ने सांकेतिक रूप से विभागीय काम काज भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed