फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughters a pillar of our society

बेटियां हमारे समाज की एक स्तंभ

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughters a pillar of our society
बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ अभियान को लेकर अग्रहरि समाज महिला सम्भाग के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता अग्रहरि ने कहा कि देश में लम्बे समय से सरकारी स्तर से समाज तक बेटी को बचाने और पढ़ाने की एक आवाज उठती रही हैं। बेटियां हमारे समाज की एक स्तम्भ हैं। यदि वे शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होगी तो समाज भी लड़खड़ा जाएगा। विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष रीता यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टैग लाइन का मतलब है कि लोग अब बेटियों को भी लड़कों के समान अधिकार दें और उन्हें पैदा होते ही पेट में ना मार डाले, बल्कि उन्हें पैदा करें और उन्हें अच्छी शिक्षा लड़कों की तरह ही प्रदान करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम जयश्री ने कहा कि अगर बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाए तो वह भी अपनी काबिलियत को साबित कर सकती हैं और इसलिए यह आवश्यक है कि लोग अपनी सोच में बदलाव करें क्योंकि जब लोगों की सोच में बदलाव आएगा तभी वह बेटियों के महत्व को जानेंगे। संरक्षक और राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि जब बेटियां ही नहीं होंगी तो लड़के कहां से पैदा होंगे और उनके लड़कों की शादी कैसे होगी। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रहरि, पूर्व ज्वाईंट कमीश्नर उमाशंकर अग्रहरि, ताराचंद अग्रहरि, शिवगोविंद चौरसिया, बद्री प्रसाद, हेमलता गुप्ता, तनु अग्रहरि अलका अग्रहरि, आशा अग्रहरि, पूजा शैलेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed