फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughter fell into a well while going to get water; mother jumped in to save her; girl died.

Mirzapur News: पानी पीने गई बेटी कुएं में गिरी, बचाने के लिए मां भी कूदी, बालिका की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Daughter fell into a well while going to get water; mother jumped in to save her; girl died.
विंध्याचल थाना क्षैत्र के वैशपुर गांव के कुंए में गिरकर मृ त  बालका सूचिता। स्रोत- परिवार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैशपुर टिकरी गांव का मामला
विज्ञापन

जिगना। विंध्याचल के वैशपुर टिकरी गांव में रविवार को पानी पीने के लिए कुएं में गिरी सूचिता (12) को बचाने के लिए मां शकुंतला देवी (48) ने भी छलांग लगा दी। एक घंटे बाद कुएं में पानी लेने गए चरवाहे ने दोनों को देखा और ग्रामीणों को बुलाकर बाहर निकलवाया। हादसे में सूचिता की मौत हो गई, मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
विंध्याचल के वैशपुर गांव निवासी बसंतलाल गुप्ता ने बताया कि रविवार को पत्नी शकुंतला बेटी के साथ टिकरी मौजा स्थित घर से करीब एक किमी दूर अरहर के खेत में निराई-गुड़ाई सुबह आठ बजे गई थी। खेत से 100 मीटर दूरी स्थित कुएं से पानी लेने के लिए बेटी सूचिता सुबह 10 बजे गई थी।
विज्ञापन

आधा घंटा बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो शकुंतला कुएं के पास पहुंची। वहां उसने देखा कि बेटी 30 फीट गहरे कुएं में गिरी हुई है। बेटी को बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद गई और शोर मचाने लगी। सुबह 11 बजे चरवाहा कुएं में पानी लेने गया तो उसने मां-बेटी को कुएं में देखा और आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद दोपहर 12 बजे मां और बेटी को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकालने पर सूचिता की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में शकुंतला को पीएचसी विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। वहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉ. अवनीश ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. अवनीश ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह की छात्रा थी सूचिता
सूचिता कक्षा छह की छात्रा थी। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह मां के साथ खेत पर गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुएं से पानी लेते समय गिरने से बालिका की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई थी।


बालिका की तीन बहनों और इकलौते भाई की हो चुकी है मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैशपुर निवासी बसंतलाल गुप्ता कैंसर से पीड़ित हैं। बताया कि उनके पांच बेटियां और एक इकलौता पुत्र था, लेकिन हादसों के चलते तीन पुत्रियों और इकलौते पुत्र की असमय मौत हो गई। परिवार में अब पत्नी और दो बेटियां ही हैं। बड़ी बेटी सविता की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी विनीता है। बसंतलाल ने बताया कि 10 वर्ष पहले मकान की दीवार गिरने से दो बेटियों की मौत हो गई थी। वहीं, बीमारी के कारण इकलौते पुत्र की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विंध्याचल थाना क्षैत्र के वैशपुर गांव के कुंए में गिरकर मृ त  बालका सूचिता। स्रोत- परिवार

विंध्याचल थाना क्षैत्र के वैशपुर गांव के कुंए में गिरकर मृ त  बालका सूचिता। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed