फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DAP urea insecticides missing on cooperatives

सहकारी समितियों पर डीएपी यूरिया कीटनाशक दवाएं नदारद

Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DAP urea insecticides missing on cooperatives
क्षेत्र की सहकारी समितियों पर डीएपी यूरिया सहित कीटनाशक दवाओं की अनुपलब्धता तथा टूटी हुई नहरों एवं तटबंध की मरम्मत ना कराने और विभागीय लापरवाही बरतने को लेकर किसानों ने भाकियू के बैनर तले रविवार की शाम सोनपुर गांव में स्थित सिद्धनाथ सिंह के आवास पर पंचायत की। इस दौरान आरोप लगाया गया कि क्षेत्र की सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। साथ ही कीटनाशक दवाओं की भी अनुपलब्धता बनी हुई है। जिन किसानों को टोकन मिल चुका है उन किसानों के गेहूं की फसल की खरीद भी मुकम्मल तौर पर नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र के कई माइनरों के तटबंध भी टूटे हुए हैं। जिसके चलते टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विद्युत कटौती के चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान पंचायत में किसानों ने मांग की कि सहकारी समितियों पर कीटनाशक दवाओं के अलावा यूरिया तथा डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। बैठक के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसान दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें आंदोलनरत शहीद हुए किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपए प्रति किसान मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान महापंचायत के दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाकियू के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, कंचन सिंह, विश्वनाथ सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, परशुराम मौर्या सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed