फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Danger from excavated tracks

खोदकर छोड़ी गई पटरियों से बढ़ा खतरा

Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Danger from excavated tracks
नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के बाबत पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ी गई पटरियों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, नगर पालिका की तरफ से पटरियों की खोदाई से पहले इंटरलाकिंग के कार्य कराए गए थे। खोदाई के बाद अब इंटरलाकिंग में प्रयुक्त ईंट ही गायब हो रहे हैं। समय रहते खोदी गई पटरियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो इंटरलाकिंग की ईंट गायब होने के साथ ही आवागमन करने वालों के लिए समस्या भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत जल योजना के लिए 400 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। इस बजट से गंगा नदी से पानी लिफ्ट करके उसे वाटर ट्र्ीटमेंट प्लांट में शुद्ध करके हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष के अंत तक कार्य पूरा करा लेने का लक्ष्य है। योजना के तहत नगर क्षेत्र में कार्यदायी संस्था जल निगम की तरफ से पटरियों पर किनारे- किनारे पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। अधिकांश कार्य पूरा किए जा चुके है। पाइप लाइन डाली जा चुकी हैं। नगर के वासलीगंज, इमामगंज, बदलीघाट, रैदानी कालोनी, तरकापुर, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर पाइप डालने के लिए पटरियां खोदी गई थीं। उनकी इंटरलाकिंग में लगी ईंट को वहीं पटरियों के किनारे रख दिया गया था। अब यह देखने में आ रहा है कि उनमें से ईंट गायब हो रहे हैं। यदि खोदी गई पटरियों की मरम्मत के साथ ही इंटरलाकिंग कर उसमें ईंट लगा दिए गए होते तो यह स्थिति पैदा नही ंहोती। अब पटरियों से होकर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन खोदी गई पटरियों से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषकर दो पहिया वाहन सवार गड्ढे में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। एक भी पहिया यदि इन गड्ढों में चला जाता है तो वे वाहन पलट जा रहे हैं। कई जगह तो लगभग साल भर से ऐसी स्थिति है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि अब पटरियों को बनाने का काम शुरू किया गया है। शीघ्र ही इनको बनाया जाएगा। जहां भी पटरियां खोदी गई हैं। उन्हें जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed