{"_id":"6aeb9130a59d5030cc030c02","slug":"damaged-road-near-the-joint-panel-of-the-bastara-flyover-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164470-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बस्तरा फ्लाईओवर के जॉइंट पैनल के पास टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बस्तरा फ्लाईओवर के जॉइंट पैनल के पास टूटी सड़क
विज्ञापन
बस्तरा फ्लाईओवर के पास टूटी सड़क, संवाद
प्रतिदिन हजारों वाहनों का होता है आवागमन
लालगंज। कोलकाता से नागपुर, गुवाहाटी, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, वाराणसी और बिहार को जोड़ने वाले वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर अब फ्लाईओवर के जॉइंट पैनल के पास सड़क टूट गई है।
दिन-रात मालवाहक ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। इस मार्ग पर टोल प्लाजा भी है। इसके बावजूद सड़क के अलग-अलग हिस्सों में लगातार मरम्मत की जरूरत निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लालगंज तहसील से करीब एक किलोमीटर दूर बस्तरा फ्लाईओवर ब्रिज के जोड़ पर सड़क का हिस्सा टूटने से छेद हो गया। शिकायत के बाद निर्माण कंपनी की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई है।भारी वाहनों के लगातार दबाव और फ्लाईओवर के जोड़ पर पड़ने वाले कंपन के बीच ऐसे स्थानों की मजबूती और नियमित जांच महत्वपूर्ण हो जाती है।
वाहन चालकों और ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि इस राजमार्ग पर कई स्थानों पर वाहनों को जंपिंग महसूस होती है। करनपुर और लहंगपुर सहित अन्य स्थानों पर सड़क की स्थिति और बार-बार होने वाली मरम्मत को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बस्तरा फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए तत्काल टीम भेजी गई है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। यात्रियों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
पंकज मिश्रा,परियोजना निदेशक