फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dalits , Backwards will struggle for People's Right Forum

दलितों, पिछड़ों के लिए संघर्ष करेगा जन अधिकार मंच

Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Dalits , Backwards will struggle for People's Right Forum
सिटी क्लब में सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाहा को स्मृति चिह्न देते कार्यकर्ता।। - फोटो : mirzapur
जन अधिकार  मंच के अगुवा बाबू सिंह कुशवाहा ने सोमवार को सिटी क्लब में समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। कहा   कि मेरे साथ जो हुआ वह गलत हुआ है। कहा कि नई बनी पार्टी आगामी   विधान सभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगी। इसके पूर्व बुंदेलखंड से  चली जनसंपर्क यात्रा नगर के सिटी क्लब में पहुंची जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन



इस मौके पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार मंच पिछड़े, दलितों के अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भारत की आजादी के 67 वर्ष बीतने के बाद भी देश में पिछड़ी जातियों का उत्थान नहीं हो सका। 54 फीसदी आबादी को मात्र 27 फीसदी आरक्षण मिला लेकिन इसका फायदा भी सभी जातियों को नहीं मिल सका। 
विज्ञापन



उन्होंने समाज के लोगों से आगामी विधान सभा चुनाव में एकजुटता दिखाते हुए मंच के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आहवान किया। श्री कुशवाहा ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा कि राजनैतिक साजिश के तहत मुझे फंसा कर बलि का बकरा बना दिया गया। जनता इसका जवाब देगी। शाम को साढे चार बजे जनसंपर्क यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को जनसंपर्क यात्रा सोनभद्र पहुंचेगी जहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा फिर यात्रा चंदौली के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में मुख्य  रूप से विजय बहादुर  कुशवाहा, महेन्द्र कु शवाहा, रामसनेही ओमरे, सुरेन्द्र सिंह, रमाकांत मौर्य, अमरनाथ मौर्य, रमेश यादव, अभिषेक कुशवाहा आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed