फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daily wages of MNREGA workers should be increased

मनरेगा श्रमिकों का बढ़ाया जाए दैनिक वेतन

Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Daily wages of MNREGA workers should be increased
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में मनरेगा मजदूरी बढ़ाने एवं वार्षिक कार्य दिवस को 200 दिन करने की मांग की है। इसके साथ ही कोरोना काल में इलाज के लिए छोटे शहरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

मानसून सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। मजदूरों को उनके गांव में रोजगार के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान कराना एक अच्छी पहल है। मजदूरों का दैनिक भत्ता बढ़ाया जाए। कार्य दिवस भी बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। इसके लिए कार्य स्थल पर मनरेगा मजदूरों के लिए कोरोनासे बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय भी किए जाएं। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed