फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   daffodils ayushi topper in 12th

12वीं में डैफोडिल्स की आयुषी अव्वल

Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
daffodils ayushi topper in 12th
सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की आयुषी उमर 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रही हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का परिणाम तो सुबह ही आया गया था, लेकिन उसको विद्यालयों में दोपहर में ही डाउनलोड किया जा सका। अपना परिणाम देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने विद्यालयों में पहुंचे थे। आयुषी के बाद इसी विद्यालय की शुभांगी जायसवाल ने भी पीछा करते हुए 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की तन्वी पांडेय रही हैं। उन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। चौथे स्थान पर लायंस पब्लिक स्कूल के रोहित यादव रहे। उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अच्छा परिणाम आने से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। अभिभावक भी प्रसन्नता में अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सभी विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिले की टॉपर आयुषी उमर चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। जीव विज्ञान की छात्रा आयुषी ने चार विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किया है। दूसरे स्थान पर रहीं शुभांगी जायसवाल भी मेडिकल लाइन में ही जाना चाहती हैं। आयुषी के पिता नीरज उमर व्यवसायी हैं, जबकि शुभांगी के पिता परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हैं। आयुषी की माता आरती ऊमर व आयुषी की माता गुंजन जायसवाल दोनों ही गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed