फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dadri village electrification soon

ददरी गांव में विद्युतीकरण शीघ्र

Sun, 05 Jul 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 05 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dadri village electrification soon
सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट  सभागार में केंद्र से स्वीकृत इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत संचालन होने वाली योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता द्वारा यह बताए जाने पर कि आदर्श गांव ददरी में 30 लाख रुपये से विद्युतीकरण होगा, सांसद नाराज हो गई और कहा कि इतनी कम धनराशि से काम कैसे होगा?   सांसद  ने कहा कि जिले के गांव से लेकर शहर तक आम व्यक्ति को बिजली मिले। बिजली नहीं मिलने के कारण जिले के किसान खेतों की सिंचाई नहीं नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



बैठक के दौरान सांसद अनुुप्रिया पटेल ने कहा कि पहले उस गांव का सर्वे कराना चाहिए जहां पर बिजली नहीं होने के कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। कहा कि जिले के शहरी इलाकों में जहां बार बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैैं वहां पर बड़े क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या से निजात दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जब सांसद को बताया कि आदर्श गांव ददरी में तीस लाख  रुपये से विद्युत कार्य होंगे तो वह नाराज हो गईं।

कहा कि इतने बड़े आदर्श गांव में 30 लाख में विद्युत व्यवस्था कैसे हो पाएगी। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ददरी में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से 10 मजरों को लिया गया है।


जिसमें भैरो दयाल, ददरी पटटी, नई बस्ती, परसिया बस्ती, नई दिल्ली आदि शामिल है। जल्द ही विद्युतीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

 जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह  ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम बनें आदर्श गांव के लिए 30 से 50 लाख रुपये का विद्युतीकरण करने का एसी को निर्देश दिया। इस दौरान मड़िहान विधायक ललितेश त्रिपाठी, समेत अन्य अधिकारी मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed