फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   D team and Kabaddi F team wins in Baliwal

बालीवाल में डी दल और कबड्डी एफ दल विजयी

Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
D team and Kabaddi F team wins in Baliwal
मिर्जापुर। 39वी वाहिनी पीएसी मिर्जापुर 41 वे संस्थापना दिवस के परिपेक्ष्य में वाहिनी में विभिन्न प्रकार के खेलों, वाहिनी प्रशासनिक भवन, बैरकों, आवासीय भवनों के साफ-सफाई ले आउट प्रतियोगिता, स्टाल व्यवस्था, मेलें का उद्घाटन, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेनानायक सुभाष चन्द्र शाक्य की अध्यक्षता में वाहिनी के नौ दलों के मध्य खेले जा रहे। बॉलीबाल/कबड्डी मैच का फाईनल मैच बड़े ही हर्सोउल्लास के साथ वाहिनी के डी दल व एफ दल के मध्य बॉलीबाल का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डी दल विजयी रही। साथ ही साथ वाहिनी के डी दल व वाहिनी एफ दल के मध्य कबड्डी मैच का फाईनल मैच का आयोजन कराया गया। इसमें एफ दल विजयी रही। समस्त खेलो, कार्यालयों, स्टालो में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाले प्रतिभागियों को सेनानायक द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। वाहिनीं स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनीं के बड़े ग्राउण्ड पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनीं चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, सहायक सेनानायक परमानन्द पाण्डेय, सैन्य सहायक दिनेश कुमार सिंह यादव, शिविरपाल बेलास यादव, दलनायक विजय कुमार यादव, दलनायक पन्ना लाल,सूबेदार मेजर कान्ता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed