फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Czech stranded due to the strike of 80 millio

हड़ताल के चलते 80 करोड़ के चेक फंसे

Sat, 03 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Czech stranded due to the strike of 80 millio
बैंक में ताला बंद
 कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज ठप रहा। इसके चलते करीब 80 करोड़ रुपये के चेक की क्लीयरिंग नहीं हो पाई और 150 करोड़ रुपये के आसपास का नकद लेनदेन प्रभावित हुआ। डाक विभाग में हड़ताल के चलते लोग खत तक नहीं भेज पाए। आयकर विभाग में भी कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन



बैंक कर्मचारियों की दोनों प्रमुख यूनियनों एआईबीईए एवं एआईबीओए के हड़ताल में शामिल होने के कारण बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंककर्मियों ने इलाहाबाद बैंक की डंकीनगंज शाखा के सामने गिरिजा शंकर सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया । इस मौके पर जिला मंत्री सुरेश पांडेय ने कहा कि आउटसोर्सिंग के जरिए सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। पूंजीपतियों के दबाव में सरकार श्रम कानून में संशोधन कर श्रमिकों के अधिकार को समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि बैंक व रेलवे सुरक्षा के क्षेत्रों में असीमित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की छूट न तो श्रमिक हित में है और न ही देश हित में। बैकों का13 लाख करोड़ पूंजीपतियों के पास फंसा हुआ है। इसकी वसूली के लिए कड़े कानून बनाने के बजाय सरकार बकाएदारों को रियायत देने में लगी है। उ.प्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी एवं सीपीएम के साथ अनुज प्रताप सिंह एवं अरविंद कुमार भी हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंककर्मियों ने मोटरसाइकल जुलूस निकाला और विभिन्न बैंक शाखाओं में भ्रमण किया। आंदोलन में  ब्रम्ह सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, जगदीश उपाध्याय, विकास कुमार, मूलचंद्र मिश्र, लक्ष्मी नारायण, गोपाल दास, बदरूद्दीन, विष्णु केशरवानी, मोहित जायसवाल, अनुज सिंह, राम नारायण, केशव प्रसाद, रमाशंकर जायसवाल, धनंजय राय, घनश्याम शामिल रहे। उ.प्र. मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने जुलूस निकाला और डीएम को 12 सूत्री ज्ञापन अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, हसन अंसारी, विजय मिश्र, संजय यादव, अभय खत्री, पंकज जायसवाल, अजय खत्री मौैजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed