{"_id":"63adf1072591bf41e14bc5e1","slug":"cyclist-killed-in-bike-collision-mirzapur-news-vns691116982","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भरूहवा गांव स्थित सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक के टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को प्राइवेट एंबुलेंस से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव निवासी राधेश्याम मौर्य (56) किसान थे। उनकी गांव में किराना की दुकान है। वे दुकान के लिए सामान खरीदने गांव के तिराहे पर गए थे। सामान खरीद कर साइकिल से अपने घर भरूहवा आ रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार राधेश्याम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सबकी शादी हो गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि बाइक के टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।