{"_id":"6737a6407b4aaa5f55014aa6","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-mirzapur-news-c-194-1-svns1039-120525-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
करमा। थाना क्षेत्र के खैरपुर-लोहरतलिया संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के तालर गांव निवासी रामफुलेल (54) किसी कार्य से खैरपुर गया था। देर शाम साइकिल से घर जा रहा था। लोहरतलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्कार्पियो सवारों ने ट्रक रोककर चालक को पीटा
चोपन। डाला बाजार स्थित मस्जिद के समीप स्कार्पियो सवार हमलावरों ने एक ट्रक चालक को पीटकर पैसा व मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ओडिशा से मिर्जापुर जा रही ट्रक को डाला बाजार के पास ओवरटेक कर स्कार्पियो सवारों ने रोक लिया। स्कार्पियो से उतरे चार लोगों ने ट्रक चालक दीनानाथ यादव की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रक चालक व स्कॉर्पियो सवारों में कुछ कहासुनी हो गई थी। स्कॉर्पियो सवारों को चोपन थाना लाकर जांच की पड़ताल की जा रही है।