फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cultivate Zaid in Vacant Fields, Production Will Increase in Kharif

Mirzapur News: खाली खेतों करें जायद की खेती, खरीफ में बढ़ेगा उत्पादन

Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cultivate Zaid in Vacant Fields, Production Will Increase in Kharif
मिर्जापुर। गेहूं के बाद खाली खेतों में जायद की खेती कर किसान दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे जहां किसानों को फायदा होगा वहीं खरीफ सीजन में फसलों की पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

सोमवार को जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि कुछ किसान चना और सरसो की कटाई कर चुके होंगे। ऐसे में ज्यादातर खेत खाली रहते हैं। उप कृषि निदेशक ने कहा यदि खरीफ से पहले जायद में उर्द व मूंग की खेती कर दी जाए तो इससे जहां गर्मी के समय किसानों को अतिरिक्त फसल का लाभ मिल सकता वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। उन्होंने बताया यह सीजन उर्द और मूंग की खेती के लिए उपर्युक्त है। कहा इससे खरीफ की फसल को फायदा तो होगा ही खरीफ की उपज भी 15 से 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को सुझाव देते हुए उप कृषि निदेशक ने बताया प्रत्येक दशा में मूंग की बुवाई 20 गार्च के बाद तथा उर्द की बुवाई अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक अवश्य कर दें। इस समय बुवाई के लिए 10 से 12 किलोग्राम बीज को थीरम या कैप्टान फंफूदनाशी की 02 ग्राम मात्रा प्रति किग्रा बीज किसान उपचारित कर लें। मूंग की बेहतर उपज देने वाली प्रजातियों में जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक ने बताया नरेंद्र मूंग-1, विराट, आईपीएम 2 से 3 तथा उर्द की प्रजातियों में पंत उर्द-31, आजाद उर्द-2, प्रताप-1 प्रमुख बीज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed