फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowds gathered at the Ghats on Pitru Visarjan

Mirzapur News: पितृ विसर्जन पर घाटों पर उमड़ी भीड़

Thu, 03 Oct 2024 05:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the Ghats on Pitru Visarjan
मिर्जापुर। पितृ विसर्जन पर बुधवार को गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खोवा, जौ के आटे का पिंड तैयार कर लोगों ने पितरों का तर्पण किया। नगर में बरियाघाट के अलावा विंध्याचल स्थित शिवपुर रामगयाघाट पर लोगों की भीड़ रही। इसके चलते घाटों से जुड़ी सड़कों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट पर सुबह से शुरू हुआ तर्पण का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इसी तरह नारघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, कचहरीघाट पर लोगों ने पिंडदान कर पितरों का तर्पण किया। गंगा उस पर चील्ह, कमासिन, गहिया, हरसिंहपुर, गड़गेड़ी आदि घाटों पर भी तर्पण के लिए भीड़ लगी रही। विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामगया घाट पर पिंडदान करने वालाें की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा में स्नान के बाद लोगाें ने पिंडदान कर पितरों का तर्पण किया। भीड़ के चलते शिवपुर बाजार से रामगया घाट तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घाटों पर बैरिकेडिंग नहीं होने से स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सड़क की पटरियाें पर श्राद्ध कर्म से जुड़े सामानाें की दुकानें सजी रहीं। उधर जिगना क्षेत्र के चेहरा, काशीसरपत्ती, हरगढ़, गोगांव, खैरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, डंगहर, गौरा, चड़ैचा, बीगहरवार, नौगांव, बबुरा, जोपा, ऊंचडीह सहित अन्य घाटों पर पिंडदान करने वालों की भीड़ लगी रही। ज्यादातर स्थानों पर घाटों पर सफाई न होने से पिंडदान करने वालों एवं पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कछवां क्षेत्र के बरैनी घाट पर गंगा में स्नान कर तर्पण करने वालों की भीड़ लगी रही। गंगाघाट के पास स्थित परमहंस आश्रम जगदानंद आश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed