फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowd of women gathered at Sitakund for Tarpan on Matru Navami

Mirzapur News: मातृ नवमी पर तर्पण के लिए सीताकुंड पर महिलाओं की उमड़ी भीड़

Fri, 27 Sep 2024 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered at Sitakund for Tarpan on Matru Navami
विंध्याचल। मातृ नवमी पर तर्पण के लिए बृहस्पतिवार को अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित सीताकुंड पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने कुंड में स्नान के बाद पूर्वजों को याद कर तर्पण किया।
विज्ञापन

सीताकुंड पर तर्पण के लिए बृहस्पतिवार को सुबह से महिलाओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सूर्योदय होते-होते मुख्य सड़क से सीताकुंड तक महिलाओं की भीड़ लग गई। भारी संख्या में महिलाओं ने सीताकुंड में स्नान किया। इसके बाद जिसको जहां भी जगह मिला, अपने पितरों को याद कर तर्पण किया। इस मौके पर महिलाओं ने सौभाग्य सामग्री का दान भी किया। तर्पण के लिए एक पक्ष निर्धारित किया गया है। आश्विन मास में कृष्ण पक्ष के नाम से जिसे लोग पितृपक्ष के नाम से जानते हैं। पितरों को तर्पण के लिए प्रतिपदा से अमावस्या तक की तिथियों का उल्लेख है। जिन लोगों के माता-पिता का निधन हो चुका है, वे अपने पितरों का पितृपक्ष में श्राद्ध करते हैं। जिन लोगों को अपने पितरों की तिथि की जानकारी नहीं है, वे स्त्रियों से संबंधित तिथि को मातृनवमी पर केवल एक ही तिथि श्राद्ध करना चाहते हैं। मातृ नवमी पर महिला पितरों का श्राद्ध किया जाता है। इसलिए इसे मातृ नवमी एवं बुढ़िया नवमी के नाम से जाना जाता है। मातृ नवमी के दिन सुहागिन स्त्री को भोजन कराकर सौभाग्य की सामग्री भी दान की जाती है। इस दिन सीताकुंड पर सौभाग्य सामग्री का दान तथा स्नान के अलावा पिंडदान का विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed