फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile reached village, villagers chased in Siwan

मिर्जापुर: घर से दुकान खोलने जा रहा था दुकानदार, सामने आ गया मगरमच्छ 

Fri, 08 Jan 2021 01:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached village, villagers chased in Siwan
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

मीरजापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के  नदना गांव में शुक्रवार की सुबह दो फीट का मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। नदना गांव निवासी नारायण अपने घर के सामने किराना की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे कि अचानक दो फीट के मगरमच्छ को देख हक्का बक्का रह गये। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश चौबे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के सहारे मगरमच्छ को गांव के सीवान की तरफ भगा दिया। मगरमच्छ के बस्ती में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन

इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि नदना गांव में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली है मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर औंरा बंधी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed