फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crocodile attacked the goat near the drain

Mirzapur News: नाले के पास मौजूद बकरी पर मगरमच्छ ने किया हमला

Wed, 26 Jun 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crocodile attacked the goat near the drain
हलिया। क्षेत्र के बसकुडिया नाला के पास चर रही बकरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बकरी को मगरमच्छ द्वारा जबड़े में दबाए देख चरवाहों ने शोर मचाया। शोर सुन लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बकरी को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि मगरमच्छ के हमले में घायल बकरी की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे नाले के पास रामसागर की कुछ बकरियां चर रही थीं। इसी बीच झाड़ियों से निकले मगरमच्छ ने एक बकरी पर हमला कर दिया। यह देख चरवाहों ने शोर मचाया। शोर सुन लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से बकरी को मगरमच्छ के चंगुल से मुक्त कराया। मगरमच्छ बकरी को छोड़कर फिर नाले में चला गया। उधर, हमले में घायल बकरी की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई।वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा का कहना है कि नाले में मगरमच्छ रहते हैं। मवेशियों को लेकर चरवाहों को वहां नहीं जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed