फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Criminal injured after being shot in police encounter

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Criminal injured after being shot in police encounter
अदलहाट। थाना क्षेत्र के फरीदपुर नया नहर पुलिया के पास शुक्रवार की शाम लगभग पौने सात बजे पुलिस मुठभेड़ में उच्चकागिरी के विभिन्न घटनाओं में शामिल एक बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने पर वह घायल हो गया। दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर अपने बाइक से भाग निकले। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रांत के जैसपुर जनपद के पत्थलगढ़ थाना अंतर्गत झख्खड़पुर गांव निवासी अरविंद कुमार नट (45) अपने दो साथियों के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के फरीदपुर नया नहर पुलिया के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य को सूचना मिली कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उचक्कागिरी की घटना करने वाले किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़े हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देखते ही बदमाशों ने फायर कर दिया। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। गोली अरविंद कुमार नट के दाहिने पैर में लगी। वह जमीन पर गिर गया। उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए बाइक से भाग गए। उसके पास से मौके पर जमीन पर एक बैग व एक तमंचा पड़ा मिला। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम मिर्जापुर व फोरेंसिक टीम को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चुनार के कैलहट में तीन मई को हुए उच्क्कागिरी की घटना में एक लाख 20 हजार व अदलहाट क्षेत्र में छह मई को हुए 60 हजार की उच्क्कागिरी की घटना में आरोपी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed