फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman assassinated wood in the woods

जंगल में लकड़ी लेने गई महिला की हत्या

Wed, 12 Apr 2017 12:00 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 12 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman assassinated wood in the woods
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मड़िहान तहसील के सामने सड़क किनारे स्थित एक  मकान के पीछे सोमवार की रात 36 वर्षीय एक महिला की सिर कुचली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी से शव बाहर निकलवाया। मंगलवार की  सुबह महिला की शिनाख्त होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की तहरीर पर  दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए  हिरासत में लिया गया है।  शव की स्थित देखकर लोग दुुराचार करने के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन पोस्टमार्ट में दूराचार की पुष्टि नहीं हुई।  

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के निवासी पतालू की पत्नी कौशल्या (36) एक महिला अपने गांव की ही दो महिलाआं के साथ    सोमवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया मार्ग जंगल में लकड़ी लेने गई  थी। साथी महिलाओं के अनुसार वे लकड़ी बीन रही थीं। तभी दोपहर में कौशल्या की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।  जिसके बाद तीनों एक साथ मड़िहान तहसील के  सामने आईं। जहां दो लोग उनसे मिले जिनमें एक सेवानिवृत लेखपाल तथा दूसरा वहीं रहने वाला था।
विज्ञापन


दोनों ने साथी महिला को अधिक बीमार होना बताते हुए उनके घर वालों को बुलाने की बात कही। और अन्य दोनों घर भेज दिया। साधन नहीं मिलने के कारण वे घर नहीं आई और पूरी रात जंगल में ही बिता दिया। सुबह  तहसील पर पहुंची उसकी साथी महिला नहीं मिली। खोजबीन करने के पर आसपास के लोगों बताया कि एक महिला की लाश मिली है जिसे पुलिस उठाकर थाने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी होने पर जब महिलाएं  थाने पहुंची और उन्होंेने कौैशल्या की   पहचान की। उसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए  हिरासत में ले लिया।  मृतका के पिता को थाने बुलवाया। पहचान होने  पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने   अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन  कर ही है। ग्रामीणों की माने तो शव की स्थित देखकर लगता है कि पहले लोगों ने महिला के साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या की गई क्योंकि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। हत्या के बाद वे शव को झाड़ी में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed