फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be action on negligence

लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई

Tue, 14 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
There will be action on negligence
विकास कार्यक्रमाें की समीक्षा - फोटो : mirzapur
आयुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय हाल में सोमवार को विकास कार्यक्रमाें की समीक्षा संबंधी मंडलीय बैठक आहूत की गई। आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सोनभद्र व मिर्जापुर का कार्य खराब पाए जाने के कारण उन्हें नोटिस देने का निर्देश अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिया। कहा काम में लापरवाही पर कार्रवाई से अधिकारी बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि  सभी मंडलीय अधिकारी अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाआें का स्थलीय सत्यापन करें तथा कार्यों में तेजी लाएं। कार्य में  उदासीनता बरतने पर भदोही के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र व मिर्जापुर द्वारा अपने कार्य में रुचि न लेने के कारण कड़ी फटकार लगाई तथा सोनभद्र के विद्युत विभाग के अधिकारियाें का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें चेतावनी दी।  कुक्कुट विकास, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनुद योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपर निदेशक पशुपालन को निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम मिर्जापुर राजेश कुमार सिंह, डीएम सोनभद्र सीवी सिंह, डीएम भदोही प्रकाश बिंदु, सीडीओ अमित सिंह, सीडीओ सोनभद्र महेंद्र सिंह, सीडीओ भदोही, अपर आयुक्त प्रशासन माता फेर, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने सभी जिला मुख्यालय की सड़काें को फोर लेन सड़कों से जोड़े जाने, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, माध्यमिक शिक्षा अभियान, माडल स्कूलाें का निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजन में गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियाें को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed