{"_id":"57854a424f1c1b117a13eb00","slug":"the-young-man-bathing-in-waterfalls-shrouded-limestone-mat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूना दरी जल प्रपात में नहाते समय डूबा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूना दरी जल प्रपात में नहाते समय डूबा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय डूबा युवक
- फोटो : Bathing, submerged man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी में पिकनिक मनाने आया 20 वर्षीय एक युवक मंगलवार की दोपहर जल प्रपात में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चुनार से गोताखोरों को बुला कर डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिल सका था।
वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरई गांव निवासी दीपक उर्फ पाचू राजभर 20 वर्ष पुत्र मंगरू मंगलवार को अपने कई साथियों के साथ अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आया था। सभी युवक वहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित चूना दरी के जल प्रपात में स्नान करने चले गए।
सभी युवक जल प्रपात में छलांग लगा कर नहा रहे थे इसी दौरान दीपक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी को डूबता देख उसके दोस्त शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास करने लगे और जब तक उसके पास पहुंचते तब तक वह पानी में समा चुका था।
विज्ञापन
दीपक के डूबते ही साथी दो किलोमीटर की दूरी तय कर जंगल के बाहर आए और लखनिया दरी में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने चुनार से गोताखारों को बुलाया। गोताखोर डूबे युवक को तलाशने में जुटे रहे लेकिन पता नहीं चल सका था।