{"_id":"58b476ef4f1c1bdf66830e49","slug":"the-truck-entered-the-school-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसा ट्रक, छात्रा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसा ट्रक, छात्रा घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार से राजगढ़ जा रहा एक ट्रक सोमवार की दोपहर अनियिंत्रत होकर प्राथमिक विद्यालय हिनौता की बाउंड्री तोड़ते हुए बाथरूम में जा घुसा। हादसे में कक्षा तीन की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षक छात्रा को आनन फानन में सीएचसी राजगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ददरा गांव निवासी अब्बास की नौ वर्षीया बेटी हिना प्राथमिक विद्यालय हिनौती में कक्षा तीन की छात्रा है। सोमवार को वह सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
हिना बाथरूम गई थी, उसी दौरान चुनार से राजगढ़ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री तोड़ते हुए स्कूल के भवन में जा घुसा। ट्रक के धक्के से बाथरूम की दीवार टूट कर हिना पर गिर गई। वह बुरी तरह घायल हो गई। गनीमत है कि बाथरूम से टकराने के बाद ट्रक वहीं रुक गया, अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। भवन में ट्रक घुसने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने चालक को वहीं बैठा लिया।
कुछ ही देर बादखंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।