{"_id":"592b176c4f1c1bf114bdafc0","slug":"the-miscreants-threw-1-5-million-to-the-residents-of-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र निवासी से बदमाशों ने छीने डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंध्र निवासी से बदमाशों ने छीने डेढ़ लाख
mirzapur
Updated Mon, 29 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
bike loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास एक हनुमान मंदिर पर भोजन बनाने के लिए रुके आंध्र प्रदेश के एक परिवार का बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपया समेत अन्य सामान छीन कर भाग निकले। घटना की तहरीर जब परिवार के लोग औराई थाने में देने गए तो पुलिस ने कछवां का मामला होना बताते हुए उन्हेें कछवां भेज दिया। भुक्तभोगी ने कछवां आकर घटना की तहरीर दी। पुलिस माले की छानबीन कर रही है। आंद्र प्रदेश के आरनागा ऋषि अपने परिवार के गया बिहार में दर्शन पूजन करने दो दिन पूर्व गए थे।
लौटते समय रविवार को कछवां थाना क्षेत्र के कटवा पड़ाव पर स्थित हनुमान मंदिर पर भोजन बनाने के लिए रुके थे। वहीं पर सारा सामान भी रखा था। शाम छह बजे बाइक सवार दो युवक वहां आए और उनकी पत्नी और बेटे से बैग छीन कर औराई की ओर भाग निकले। आरनागा ऋषि के अनुसार उनके बैग में एक लाख 70 हजार रुपया तथा अन्य सामान रखा था। घटना की तहरीर जब औराई थाने में देने गए तो वहां की पुलिस ने बताया की घटना कछवां थाना क्षेत्र में हुई है इसलिए वहां जाकर तहरीर दें।
विज्ञापन
भुक्तभोगी वहां से दोबारा कछवां आया और थाने में तहरीर दी। बताते चलें कि इंस्पेक्टर संजय राय के जब शहर कोतवाली में तैनात थे उस समय शहर कोतवाली में तीन छिनैती की घटना हुई थी। जिसका वह कभी खुलासा नहीं कर पाए। इसके बाद भी उन्हें कछवां थाना प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन