फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tailor's death in road accident, flywheel jam

हादसे में दर्जी की मौत, चक्का जाम

Mon, 24 Apr 2017 12:04 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 24 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tailor's death in road accident, flywheel jam
ट्रकों की कतार लगी

विज्ञापन
मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर ड्रमडगंज घाटी के पास रविवार सुबह दस बजे ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि सड़क खराब होने के चलते आए दिन यहां हादसे होते हैं।  हल निकलने के बाद ही जाम खोला जाएगा। ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज ने उनको समझाबुझा कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
        
मध्य प्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गांव निवासी अशफाक (35) पेशे से दर्जी था। सूट का कपड़ा मिर्जापुर के दर्जियों से सिलवाता था। लगन के चलते उसके पास अधिक कपड़े आए थे। जिसको सिलने के लिए उसने मिर्जापुर के एक ट्रेलर को दिया था।
विज्ञापन


रविवार को वह अपने साथी पुरूषोत्तम लाल (36) निवासी पहाड़ी हनुमना के साथ कपड़े लेने मिर्जापुर आ रहा था। जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के हनुमान के मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। अशफाक के कमर चक्का चढ़ गया। पुरूषोत्तम को दूर गिरने के कारण कम चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय  भेज दिया। रास्ते में ही अशफाक ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उसके शव लेकर हलिया चले गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed