{"_id":"582b648b4f1c1b61368ff473","slug":"steal-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ सात लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़ सात लाख की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मलवीय नगर मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक इंजीनियर के घर में घुस कर चोर सोमवार की रात करीब सात लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने छानबीन कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
मालवीय नगर मकरी खोह मोहल्ला निवासी राजेंद्र व राजेश दो भाई हैं। राजेंद्र के पुत्र मनीष दूबे की दिल्ली में सोमवार सगाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए मनीष के परिवार समेत उसके चाचा का भी परिवार गया था। जिसका फायदा उठाते हुए चोर वहां पहुंचे और ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। दोनों मकानों के सारे कमरे को खंगाल डाला। दो कमरे में रखी आलमारी व बक्से को तोड़ कर हजारों रुपये नगदी, जेवरात, कपड़े समेत अन्य उपकरण उठा ले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख हैरान हो गए।
तत्काल परिजनों को सूचना दी। घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। परिवार की माने तो सात लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। बताया कि रात करीब दो बजे की घटना है। सीसी टीबी के फुटेज में चोर साफ साफ दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने छानबीन कर सीसी कैमरे केे खंगाला। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।