फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   six accused got life time imprisment

हत्या के मामले में छह को आजीवन कारावास  

Thu, 30 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 30 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
six accused got life time imprisment
अदालत का फैसला
न्यायालय फास्टट्रैक कोर्ट पीएन श्रीवास्तव ने हत्या के मामले की सुनवाई बुधवार को छह लोगों को दोषसिद्ध पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। वहीं इसी मामले के क्रास केस में साक्ष्य के अभाव में 17 लोगों को बरी कर दिया। घटना को देखते हुए दूसरे भी पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन फोर्स के साथ न्यायालय में डटे रहे।  
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी एवं वादी मुकदमा राकेश दूबे के घर के सामने चकरोड पर ग्राम प्रधान उमा बिंद नौ जुलाई 2011 की सुबह मनरेगा योजना के तहत खड़ंजा लगवा रहा था। इसी दौरान गांव के चंद्रभूषण दूबे व त्रिपुरारी दूबे पहुुंचे और वादी राकेश दूबे के पिता छट्ठम दूबे से जमीन के विवाद को लेकर नोकझोंक करने लगे। आरोप है कि त्रिपुरारी दूबे अपने हाथ में लाइसेंसी बंदूक तथा उनका पुत्र प्रकाश दूबे कट्टा, पिंटू दूबे लाठी लेकर, रामनरेश का पुत्र मिंटू, चंद्रभूषण का पुत्र प्रशांत उर्फ सोनू, अमरनाथ का पुत्र तारकेश्वर दूबे लामबंद  हो कर खड़ंजा बनाने से रोकने लगे।
विज्ञापन


विरोध जताने पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वादी मुकदमा राकेश दूबे की पत्नी मीरा देवी की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि 12 अन्य को चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने विवेचना कर सभी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दिया था। अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रविंद्र कुमार सिंह तथा बिहारी प्रसाद सिंह ने दस गवाह प्रस्तुत कराये। जिसकी सुनवाई मंगलवार को गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई की गई।  कोर्ट ने सगे भाई त्रिपुरारी व तारकेश्वर पुत्रगण अमरनाथ, प्रकाश दूबे उर्फ वेदप्रकाश, पिंटू उर्फ  बृजेश दूबे पुत्रगण त्रिपुरारी, प्रशांत दूबे पुत्र चंद्रभूषण दूबे, मिंटू पुत्र पुत्र रामनरेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक 42 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। इसी मुकदमे के दौरान क्रास केस में 17 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। जिन्हें मंगलवार को ही छोड़ दिया गया। आरोपित कुल अर्थदंड दो लाख 52 हजार रुपया में से मृतका मीरा देवी के पति राकेश दूबे को दो लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाएगा। शेष धनराशि राजकोष में जमा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed