फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seas truck disappear

सीज ट्रक को किया गायब

Sat, 15 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 15 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seas truck disappear
बाप-बेटे की मौत पर गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ - फोटो : ओ पी वाधवानी

विज्ञापन
अवैध तरीके से गिट्टी लादकर ले जा रहे एक ट्रक को सीज करके कैमूर वन्य जीव बिहार रेंज परिसर हलिया में खड़ा  किया गया  था। इस सीज ट्रक को वनकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए शुक्रवार की भोर पांच बजे ट्रक लेकर खनन माफिया फरार हो गए। जानकारी होते ही  परिसर में तैनात चौकीदार इसकी सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी भास्कर प्रसाद  पांडेय को दी। इसके अलावा हलिया थाने को भी अवगत कराया गया। वन विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हलिया पुलिस गायब हुए ट्रक की खोजबीन कर रही है।

 
क्षेत्राय वनाधिकारी  भास्कर पांडेय ने बताया कि विगत आठ अक्तूबर को अवैध तरीके से गिटटी लादकर  जा रहे एक ट्रक को पकड़ कर सीज करते हुए नए रेंज परिसर में खड़ा कराया गया  था। ट्रक की रखवाली के लिए चालक व खलासी ट्रक पर ही रात दिन रहते थे।  शुक्रवार की सुबह पांच बजे चौकीदार डंगर ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रक  खड़ा था वहां से ट्रक गायब है। 
विज्ञापन

जानकारी होते ही रेंजर ने तत्काल वन दरोगा व  वन रक्षकों को ट्रक की धर पकड़ करने के लिए दौड़ाया। साथ् ही चौकीदार डंगर  की लिखित तहरीर के माध्यम से हलिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस व वन विभाग  की टीम ट्रक की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रेंजर का कहना हैं कि घटना की  सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है। चेतावनी दी गई है कि ले गए ट्रक को  तत्काल रेंज में वापस भेजे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अवैध खनन जोरों पर है। उस पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। इसके चलते अवैध खनन करने वालों का मन बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed