फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM's car stopped at the toll plaza personnel

एसडीएम की गाड़ी टोल प्लाजा कर्मियों ने रोकी

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर फत्तेपुर गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों ने शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी चुनार की गाड़ी रोक ली। अर्दली के बताने के बावजूद कर्मचारियों ने कहा कि बगैर पैसा लिए जाने नहीं देंगे। इसको लेकर मौके पर पहुंचे लेखपालों और कर्मियोें में विवाद हो गया।
विज्ञापन


अदलहाट थानाध्यक्ष ने बैरियर के मुंशी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। यहां पंचायत चलती रही।


एसडीएम अवधेश मिश्रा शनिवार की शाम मिर्जापुर आ रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल प्लाजा के कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोककर कहा कि टोल टैक्स देने के बाद ही जाने देंगे। अर्दली ने बैरियर के मुंशी को बताया कि  गाड़ी एसडीएम चुनार की है लेकिन इसका असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन



इसके बाद अर्दली और प्लाजा कर्मियों के बीच नोकझोंक होने लगी। जानकारी होेते ही समाधान दिवस से लौट रहे लेखपाल पहुंच गए। मामला बढ़ने पर पहुंचे अदलहाट थानाध्यक्ष योगेश यादव पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में प्लाजा पर बैठे बैरियर मुंशी राहुल को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह कोई नहीं घटना नहीं है। इसके पूर्व पुलिस की गाड़ी को भी कई बार रोका गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed