{"_id":"599884fa4f1c1bf60b8b473b","slug":"school-gate-dropped-in-mirzapur-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में स्कूल गेट गिरा, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में स्कूल गेट गिरा, छात्र की मौत
mirzapur news
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime scene (demo pic)
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह गुरसंडी स्थित पंडित पारसनाथ मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज का गेट गिरने से एलकेजी के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जकर शव कब्जे में ले लिया।
जौसरा निवासी रविशंकर यादव का इकलौता पुत्र हर्ष यादव (06) पंडित पारसनाथ मेमोरियल इंटर कॉलेज में एलकेजी में पढ़ता था। शनिवार की सुबह हर्ष चचेरे भाई अंकित के साथ स्कूल गया था। लगभग साढ़े दस बजे इंटरवल में वह बाहर दूकान पर बिस्किट खरीदने जा रहा था। तभी कॉलेज का निर्माणाधीन गेट जाम न होने के कारण उस पर गिर पड़ा। उसके नीचे दबने से हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे कॉलेज के कर्मचारियों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही हर्ष की मां बेहोश हो गईं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रबंधक दिलीप तिवारी ने गड्ढा खोदवाकर नौ कुंतल का गेट रखकर छोड़ दिया था। उसे जाम नहीं कराया था।
कोट...
हर्ष यादव के दादा गेना प्रकाश यादव की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप तिवारी और स्कूल के प्रधानाध्यापक के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- बृजेश तिवारी, सीओ सदर।