{"_id":"57e9748d4f1c1b7e5d574942","slug":"saraf-s-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बीर को अदलहाट पुलिस ने एक सिपाही की मदद से सोमवार को नरायनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय से इलाज कराते समय दबोच लिया। ढाई माह पूर्व अदलहाट क्षेत्र के रैयपुरिया गांव के पास पांच बदमाशों ने वाराणसी के दुर्गापुर निवासी सर्राफ पिता, पुत्र को लूटने के लिए गोली मार कर दी थी। इसमें पिता अनिल रस्तोगी की मौत गई थी जबकि पुत्र अमित घायल हो गया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के रैयपुरिया गांव दलित बस्ती के समीप परसोधा स्थित आभूषण की दूकान बंद करके कार से लौटते समय पिता पुत्र को बीते 11 जुलाई 2016 को दो बाइक सवार पांच बदमाशों द्वारा लूट की नियत से गोली मार दिया गया था। सिर में गोली लगने की वजह से पिता अनिल रस्तोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनका पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। 29 जुलाई को जौनपुर की क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सराफा व्यवसासी हत्याकांड में शामिल रहे पूर्वाचल के शार्पशूटर उमेश गौड़, मंजीत कन्नौजिया, कन्हैया विश्वकर्मा व राशिद अहमद को असलहों के साथ दबोच लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन द्वारा नरायनपुर पुलिस चौकी पर पूर्व में तैनात रहे सिपाही तौकीर खान को हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ छोटू निवासी शाहपुर अदलहाट को पकड़ने के लिए लगाया था। सोमवार की सुबह तौकीर खान की मदद से पुलिस ने नरायनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराते समय हत्याकांड में शामिल रहे शब्बीर को दबोच लिया गया।