फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   punishable by ten years

दुराचार के दोषी को दस साल की सजा

Tue, 14 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
 punishable by ten years
निकाह से पहले मंगेतर ने किया रेप - फोटो : self

विज्ञापन
न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अशोक कुमार मिश्रा ने मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसला कर दुराचार करने वाले अध्यापक को दोषसिद्ध पाए जाने पर सोमवार को दस वर्ष की कड़ी कैद की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित कर जेल भेज दिया। जुर्माने की राशि से 20 हजार रुपये पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में आदेश जारी किया है। 

अभियोजन अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र श्रीपट्टी गांव निवासी आरोपी विपिन उर्फ सचिव उर्फ धीरज दूबे पुत्र सिद्धनाथ दूबे लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक विद्यालय में टीचर था। आरोपी अपने ही विद्यालय में पढ़ाने के साथ साथ प्रबंधक की बेटी को ट्यूशन भी पढ़ाता था। इसी दौरान बालिका के साथ छेड़खानी भी करने लगा। जानकारी होने पर प्रबंधक ने टीचर को अपने विद्यालय से   निकाल दिया।
विज्ञापन


  विद्यालय से निकाले जाने पर क्षुब्ध हुआ टीचर प्रबंधक से बदला लेने के फिराक में लग गया। इसी बीच प्रबधंक की बेटी अपनी मां के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में चली गई। जानकारी होने पर आरोपी टीचर  फोन से संपर्क कर 10 जुलाई 2013 को वहां पहुंचा और किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन की तरफ से वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रमेंद्र कुमार शुक्ल ने सात गवाह प्रस्तुत कराये। मामले की सुनवाई न्यायालय द्वारा सोमवार को की गई। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य अधिवक्ताओं की दलील के आधार पर न्यायालय ने आरोपी शिक्षक विपिन दूबे को सभी धाराओं में दोषसिद्ध पाते हुए दस वर्ष की कड़ी कैद तथा 30 हजार रुपये के अर्थदंड लागाया है। उसे जेल     भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed