{"_id":"5759bf804f1c1b23379c5f40","slug":"one-killed-in-motorcycle-collision-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बीबीनगर में बुधवार को हादसे के बाद जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैपूरा रामपुरघाट पर मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के सामने गुरुवार की दोपहर करीब पौने एक बजे बाइकों की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के आमदमपुर गांव के सामने गुरुवार की दोपहर पौने एक बजे के करीब इसी थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी वैभव सिंह 18 वर्ष पुत्र हरिकेशव सिंह जो कक्षा 11 का छात्र था। गांव के साथी श्यामबाबू के साथ नदनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे इसी थाना क्षेत्र के नौगांव गांव निवासी शमसुद्दीन 22 वर्ष व कलीमुल्ला 18 वर्ष पुत्र अमीउल्ला की बाइक टकरा गई। जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे नीबी गहरवार के ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल वैभव सिंह व श्यामबाबू को लेकर मांडा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दूसरे चिकित्सालय रेफर कर दिया। लोग दोनों को लेकर इलाहाबाद गए जहां वैभव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल शमसुददीन व कमीउल्ला को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई भेजा। वहां से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की खबर लगते ही माता नीलम व बहन मन्नू रोते रोते हुए बेहोश हो गई। मृतक के पिता हरिकेशव सिंह सूरत में निजी कपंनी में नौकरी करते हैं और वर्तमान समय में वहीं पर हैं।