फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Number of drivers dispute

नंबर के लिए कछवां व पाहों के चालक भिड़े

Thu, 11 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Number of drivers dispute
ट्रक-टेंपो
कछवंा नगर व पाहों के आटो स्टैंड के कर्मियों के बीच एक माह से नंबर लगाने को लेकर लगातार मारपीट हो रही है।  बुधवार को एक बार फिर इनके बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले की जानकारी होने पर कछवां पुलिस पहुंची और दोनों स्थानों से छह आटो को पकड़ कर सीज कर दिया। चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट किया तोे आटो का संचालन बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब पांच दिन पूर्व मारपीट होने पर दोनों पक्षों के बीच पुलिस की निगरानी में समझौता हुआ था। जिसमें तय हुआ था कछवां आटो के चालक सवारियों को पाहों बाजार में ले जाकर छोड़ेंगे। जहां से पाहों के आटो चालक सवारियों को अपने आटो में बैठा कर चुनार ले जाने का काम करेंगे। इसके बावजूद बुधवार को जब कछवंा का टेंपों चालक अनिल कुमार सवारियों को लेकर पाहों बाजार छोड़ने के लिए गया तो वहां पहले से मौजूद पाहों के आटो चालक अनिल को पकड़ कर पीटने लगे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि कहा कि जब समझौता हो चुका है तो उसे तोड़ने वाले को सबक सिखाया जाएगा। आज के बाद कोई भी सवारियों को लेकर वह पाहों नहीं आए और ना ही वे अब  कछवां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कछवंा पुलिस सूचित किया  कराया गया तो पुलिस ने तीन आटो कछवां तथा तीन पाहों से पकड़ कर सीज कर दिया। दोनों स्थानों के आटो चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट किया तो सभी गाड़ी को पकड़ कर सीज कर दिया जाएगा। साथ ही दोनों स्थानों से आटो का संचालन बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed