फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder of two pandas to the philosophy of the dispute

दर्शन कराने के विवाद में दो पंडों की हत्या

Fri, 12 Dec 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 12 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Murder of two pandas to the philosophy of the dispute
पुरानी वीआईपी रोड पर दर्शन कराने को
विज्ञापन
लेकर हुए विवाद के दौरान गुुरुवार सुबह दस बजे पंडों में हुई भिड़ंत में दो की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि तीसरा पंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

घायल पंडे को गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दो पंडों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पश्चिम मोहाल निवासी दुर्वासा द्विवेदी की ओर से विंध्याचल थाने में दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे वह अपने भाइयों मृत्युंजय (उम्र 30 वर्ष) और धनंजय (35 वर्ष) के साथ एक दर्शनार्थी को मंदिर में दर्शन कराने ले जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में मिले पंडा ज्ञानचंद्र पांडेय तथा उसके पुत्र शुभम ने उनको रोक लिया। ये दोनों जिद करने लगे कि दर्शनार्थी को वे मंदिर में दर्शन कराने ले जाएंगे।

इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होे गया। विवाद बढ़ने पर ज्ञानचंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उनके भाई मृत्युंजय द्विवेदी को गोली मार दी।

बीच बचाव करने पहुंचे एक अन्य पंडे शिवशंकर गिरी (31 वर्ष) की भी गोली मार दी। इसके बाद कटवासा (गड़ासे जैसा धारदार हथियार) से धनंजय के ऊपर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उधर, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। रास्ते से गुजर रहे दर्शनार्थी इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग तुरंत तीनाें को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

वहां डाक्टरों ने मृत्युंजय द्विवेदी और शिवशंकर गिरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि धनंजय की स्थित गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके आरोपियों को तुरंत पकड़ने के आदेश दिए हैं।

एसपी ने कहा हत्यारोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed