फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mobile Location caught

मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए

Sun, 20 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile Location caught
हत्या - फोटो : murder
मीना हत्याकांड के हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे ताकि उनपर कोई शक नहीं कर सके। दोनों आरोपी शव का पोस्टमार्टम होने के बाद लौट गए। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच, शहर तथा देहात कोतवाली पुलिस की शक की सुई उस वक्त उनके ऊपर घूमी जब घटना की रात उनके मोबाइल का लोकेशन देर रात तक मीना के घर के पास मिला।
विज्ञापन


क के आधार पर पुलिस ने जब उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन देर रात घटना को खोलकर रख दिया। पैसे कहां पर छिपाकर रखे थे इसके बारे में भी बताया। 
विज्ञापन


एसपी अरविंद सेन ने घटना के खुलासे के लिए सीओ कुलभूषण ओझा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व कोतवाल डीपी शुक्ला तथा देहात कोतवाली शफीक अहमद की तीन टीम गठित की। टीम सुराग रसी में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता लगा कि मीना के करीब दिलीप पटेल व शहनवाज के मोबाइल का लोकेशन 15 मार्च की रात देर रात मीना के घर के पास था। इतना नहीं हीं उन लोगों ने उस दिन मीना से बात भी किया था। इस पर पुलिस उनको खोजने लगी।



पता लगा कि दोनों हत्यारोपी मीना की हत्या करने के बाद दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर दुख जताने पहुंचे थे ताकि उनपर कोई शक नहीं कर सके। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वह लोग घाट पर नहीं गए और वहीं से लौट गए। इस बात की भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया।

कड़ाई से पूछताछ में सारा राज उगल दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed