फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maid's body found in the farm, fear of murder

खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maid's body found in the farm, fear of murder
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुहार जरहा लिंक रोड के किनारे स्थित एक खेत में बुधवार की सुबह 30 वर्षीया महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कजरहट चौकी की पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने की आशंका जताई। क्षेत्राधिकारी चुनार मुकेश उत्तम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा। किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। 

सुंदरी नवा टोला थाना घाघर जिला गुमला झारखंड निवासिनी महेश्वरी (30) अपने पति महेंद्र भगत के साथ चुनार कोतवाली के क्षेत्र के जमुहार स्थित आनंद सिंह के ईट भट्ठे पर पिछले पांच वर्ष से रहती थी। वह मेस चलाती थी  जबकि पति महेंद्र भट्ठे पर मजदूरों को खाना पहुंचाने का का काम करता था। 
विज्ञापन


 पति के अनुसार  मंगलवार की रात वह मेरे साथ कमरे  में सोई थी। कमरे से कब गायब हो गई और खेत में कैसे पहुंची इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।  सुबह ग्रामीणों के बताने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उधर जमुहार गांव के लोग सुबह सिवान की ओर गए तो जमुहार में रोड के किनारे एक खेत में महिला का शव देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कजरहट ने छानबीन कर उसकी पहचान कराई। शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed