{"_id":"59287a3f4f1c1bd44a535a07","slug":"lantern-bursts-death-of-child-granny-nod","type":"story","status":"publish","title_hn":" लालटेन फटने से बालक की मौत, नानी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालटेन फटने से बालक की मौत, नानी झुलसी
mirzapur
Updated Sat, 27 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी भयंकर आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में लालटेन फटने से कमरे में लगी आग के चलते गुरुवार की दोपहर एक बजे दस माह एक बालक की जल कर मौत हो गई जबकि उसकी नानी झुलस गई। हादसे की जानकारी होने पर बाहर शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लोग भाग कर कमरे में पहुंचे और महिला को बचा कर चिकित्सालय ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी अजीत दस माह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मां के साथ हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में दो दिन पूर्व ननिहाल गया था। शुक्रवार को उसकी मौसी की बारात आनी थी। गुरुवार को अजीत की मां उसे एक कमरे में सुला कर भत्तवान के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। दोपहर करीब एक बजे कमरे में अंधेरा को दूर करने के लिए जलाकर रखी गई लालटेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद जब अजीत की नानी कमरे में पहुंची तो देखा कि अजीत आग की लपटों से घिर कर झुलस रहा है। उसे बचाने के चक्कर में वह भी झुलस गई। शोरगुल होने पर बाहर मौजूद लोग पहुंचे और आग बुझा कर दोनों को आनन फानन में स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी नानी को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन