{"_id":"6ac7f0682c3bcc73150c8956","slug":"three-patients-escape-from-de-addiction-center-questions-raised-about-security-arrangements-una-news-c-93-1-ssml1048-208996-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशा मुक्ति केंद्र से तीन मरीज भागे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशा मुक्ति केंद्र से तीन मरीज भागे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। कुरियाला मोड़ स्थित निजी नशामुक्ति केंद्र आशा किरण से वीरवार शाम करीब चार बजे तीन मरीज भाग गए। तीनों के एक साथ केंद्र से निकलने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। केंद्र प्रबंधन की सूचना पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मरीजों के भागने की दिशा और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। भागे मरीजों की पहचान रामस्वरूप निवासी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, सत्यम निवासी जिला पठानकोट, पंजाब और अजय कुमार निवासी ऊना के रूप में हुई।
नशा मुक्ति केंद्र से तीन मरीजों के एक साथ बाहर निकल जाने से केंद्र की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे केंद्रों में भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी की व्यवस्था रहती है लेकिन तीन लोगों के एक साथ परिसर से निकल जाने से प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मरीज किस रास्ते से केंद्र से बाहर निकले और उस समय उनकी निगरानी के लिए कौन कर्मचारी तैनात था।
सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। पुलिस फुटेज के आधार पर तीनों के बाहर निकलने के समय और दिशा की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा केंद्र के कर्मचारियों से भी घटना को लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
केंद्र प्रबंधन से मांगी जानकारी
पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि तीनों मरीज केंद्र में कब से भर्ती थे और उनके भागने से पहले किसी तरह की गतिविधि सामने आई थी या नहीं। साथ ही केंद्र में मरीजों की निगरानी और सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि तीनों मरीजों के संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके परिजनों से संपर्क कर संभावित स्थानों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।