फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land dispute beatings, firing

भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग

Sat, 07 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 07 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Land dispute beatings, firing
चली गोली - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा नई बस्ती गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर  शुक्रवार की सुबह गांव के लोगाें एवं कुछ मनबढ़ों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बढ़ने पर मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए मड़हे में आग लगा दी।  इससे गांव में दहशत पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल शफीक अहमद ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि विठ्ठलदेवी ने भूपेंद्र सिंह समेत सात पर केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन



कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ मोहल्ला निवासी एक प्रापर्टी डीलर शुक्रवार को दो वाहनों से देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव में पहुंचा और ग्रामीणों से तत्काल गांव खाली करने के            लिए कहा। 
विज्ञापन



मनबढ़ों ने ग्रामीणों से  कहा कि इस पूरे गांव को उन   लोगाें ने कुछ लोगाें से खरीद लिया है। जिस पर वह प्लाटिंग करेंगे। इसलिए  इस जमीन को तत्काल खाली कर वह दूसरे स्थान पर  चले जाएं। यह सुनते ही ग्रामीण हैरान हो गए। दो वाहनों से   काफी संख्या में आए असलहाधारियों को देखते ही ग्रामीण भौचक्के रह गए। बताया कि वह काफी दिनों से यहां रह रहे हैं, फिर किसने उनकी जमीन बेच दी, लेकिन मनबढ़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वह केवल जमीन खाली कराने की जिद पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बात को लेकर ग्रामीणाें और मनबढ़ों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते ही मनबढ़ों ने फायरिंग करना शुरू कर               दिया। इससे वहां अफरा तफरी        मच गई। इतना ही नहीं मनबढ़ों ने मोहल्ले में स्थित एक मड़हे में  आग लगा दी।


सूचना पर  पहुंचे देहात कोतवाल शफीक अहमद को देखते ही आरोपी वहां से खिसक गए। 


गांव निवासिनी विठ्ठल देवी पत्नी गौतम ने बथुआ निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह समेत सात पर मारपीट और बलवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर छानबीन और आरोपियों की  तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed